मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में किया प्रचार, कहा – इशांक को जीता दो, आपका जो भी काम मेरे पास लाएगा मैं पास करूंगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में किया प्रचार, कहा – इशांक को जीता दो, आपका जो भी काम मेरे पास लाएगा मैं पास करूंगा

सभा में आईं महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा – अब मेरा अगला मिशन आपको हर महीने 1100 रू देने का ही है

कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, हम आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ते हैं

मालपुर स्टेडियम के लिए प्रीमियम लीग वाले जितने पैसे देंगे उसे यहां के काम में ही लगाएंगे – मान
रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़/होशियारपुर, 27 अक्टूबर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चब्बेवाल विधानसभा हलके में आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने इशांक की तारीफ की और कहा कि यंग कैंडिडेट है। यहां की समस्याओं को जानता है। आप इशांक को जीता दो, आपका जो भी काम मेरे पास लाएगा मैं तुरंत हस्ताक्षर कर पास करूंगा।

सभा में आईं महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं-बहने सिर्फ आम आदमी पार्टी की रैली में ही आती है क्योंकि उनको पता है कि हमारे चूल्हा की फिक्र हमारी सरकार ही कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मेरा अगला मिशन महिलाओं को 1100 रूपये हर महीने देने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले विधानसभा में हमने एक ऐतिहासिक कानून पास कराया, जिसके तहत अब फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भी भर्ती हो सकेगी। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, हम आपके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए लड़ते हैं। हमने पंजाब के लोगों को बिजली मुफ्त की, अच्छे स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं। गोइंदवाल साहिब वाला थर्मल प्लांट खरीदा। वहीं सड़कों पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हमने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ बनाई और उसे ‘लेटेस्ट फीचर’ वाली गाड़ियां दी। इसके कारण पिछले छह महीने में 45 प्रतिशत मौतें में कम हुई है। इसके अलावा हमने पिछले ढ़ाई साल में 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी।

रजिस्ट्रियों में एनओसी खत्म होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार ने विधानसभा से कानून पास कराकर रजिस्ट्रियों से एनओसी का प्रावधान खत्म किया। वहीं कांग्रेस-अकाली की सरकार ने बिल्डरों से मिलीभगत कर गैरकानूनी कॉलोनियां बनवाए। उन्होंने पैसा कमाने के लिए बिल्डरों का साथ दिया, वहीं हम आपकी समस्या दूर करने के लिए आपके साथ खड़े हैं।

मान ने कहा कि आप सरकार दिल्ली और पंजाब में इसलिए इतना काम कर पाई क्योंकि हमारा और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीयत साफ है। इसलिए दिल्ली की तरह यहां भी हमने आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस खोल दिए। हमलोग राजनीति में पैसे कमाने नहीं आए हैं। हमें ढाबे, रेत और बसों में हिस्सा नहीं डालना है। हमें साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों के दुख-सुख में हिस्सा डालना है।

अकाली दल बादल पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि जो कहते थे कि 25 साल राज करेंगे आज उनको चार उम्मीदवार नहीं मिले। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए गुरबाणी और बाबा नानक को भी नहीं छोड़ा। अकाली दल वाले सुखबीर बादल को जरनैल बता रहे हैं, लेकिन वे बताएं उन्होंने कौन सी जंग लड़ी है, सुखबीर बादल ने तो सिर्फ बेड़ागर्क ही किया है। उसने पंजाब और अकाली दल दोनों को नुकसान पहुंचाया। अकाली दल वाले अगर सुखबीर बादल के बिना लड़ लेते तो कुछ ज्यादा वोट ही पड़ जाते।

मालपुर स्टेडियम पर मान ने कहा कि इंडियन सुपर लीग वाले मालपुर स्टेडियम देने को कह रहे हैं। वे बोल रहे हैं कि हम स्टेडियम का कायापलट कर देंगे और लोकल प्लेयर्स को ट्रेनिंग भी देंगे। हमने फैसला किया है कि जितने भी पैसे मिलेंगे वह मालपुर पर लगा दिया जाएगा।

जो काम पंजाब के इतिहास में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने किया – डॉ राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर से आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि जो काम पंजाब के इतिहास में नहीं हुआ, वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया। मुफ्त बिजली एक सपने की तरह था, लेकिन आज सभी लोगों को मुफ्त में हर महीने 300 यूनिट बिजली मिल रही है। वहीं किसानों को नहरी पानी मिल रहा है और बिना कट के बिजली मिल रही है।

‘आप’ भगत सिंह और अंबेडकर की सोच वाली पार्टी है, इसका उम्मीदवार बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है – इशांक चब्बेवाल

आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि आम आदमी पार्टी भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सोच को समर्पित पार्टी है। इस पार्टी का उम्मीदवार बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बदौलत आज चब्बेवाल में बहुत काम हो रहे हैं। अभी 70 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कई खत्म हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि गुरु घर की सारी सड़के 18 फूट की जाए। कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या है, वहां पुल बनाए जाए। वहीं इस हलके में पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज की बहुत जरूरत है, उसे बनाया जाए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img