Chhattisgarh Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सली को ढेर कर दिया है. IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस अधिकारी के हवाले से एक न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद जिला रिजर्व बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम को रवाना किया गया था. टीम जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पहाड़ी में था तब डीआरजी के दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने की जवाबी कार्रवाई की. इससे पहले 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया था.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img