छात्रों की शैक्षिक क्षमता के मूल्यांकन के लिए परीक्षा होगी

अमर सैनी

नोएडा।जिले के परिषदीय विद्यालयों, सरकारी और ³निजी स्कूलों में चार दिसंबर को विद्यार्थियों की भाषा और गणित में बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वेक्षण (एनएएस) का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने जिलास्तर पर इसके लिए प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी दी है, जो प्रत्येक स्कूल में जाकर परीक्षा का आयोजन कराएंगे। परीक्षा में कक्षा तीन, छह और नौवीं के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बेसिक, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी इसमें हिस्सा करेंगे। परिणाम के आधार पर शिक्षा की रैंक तैयार होगी। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुधारने के मुहिम चल रही है, इसी क्रम में एनसीईआरटी द्वारा नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जो परीक्षा के आधार पर होगा। डायट के प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा को तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, जिन स्कूलों में परीक्षा होगी वहां पर सीबीएसई द्वारा परीक्षक लगाए जाएंगे। अलग-अलग कक्षावार स्कूल इसमें शामिल किए जाएंगे। शासन की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण परीक्षा में छात्रों से उनके विषयों से संबंधित विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ओएमआर शीट पर अलग-अलग नंबरों की यह परीक्षा होगी। परीक्षा संबंधित सभी सामग्री एनसीईआरटी से आएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img