Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता 100 आदमियों के बराबर काम करे तब बदलाव होगा: डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता 100 आदमियों के बराबर काम करे तब बदलाव होगा: डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता 100 आदमियों के बराबर काम करे तब बदलाव होगा: डॉ. संदीप पाठक

 

रिपोर्ट : कोमल रमोला
करनाल, 21 अगस्त

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को सुबह करनाल में सोनीपत व करनाल लोकसभा की मीटिंग की और दोपहर को कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र व अंबाला लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। डॉ.संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा। बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा। सभी को 24 घंटे काम करना पड़ेगा। ये किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की। हरियाणा में भी अपने संघर्ष से ये युद्ध जीतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी धीरे धीरे आरक्षण को खत्म करना चाहती है। व्यापारियों का व्यापार और किसानों की किसानी खत्म करना चाहती है। किसानों से इनके अंहकार का टकराव है, इनको समझ लेना चाहिए जो किसानों से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 30-40 दिन बचे हैं। आम आदमी पार्टी इन 30-40 दिनों में अपने अभियान को और मजबूत करेगी। आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी थी उसका रजिस्ट्रेशन करेंगे। हर घर में जाएंगे और जनता को बताएंगे कि जब भी आपसे वोट मांगने आएं तो बाकी की पार्टियों से प्रश्न पूछो कि जब भी आपको सरकार बनाने का मौका मिला आपने क्या किया?

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान की गारंटी ये सभी गारंटी कार्ड उनको देकर और समझाकर इस बार बदलाव के लिए जागरूक करेंगे और वोट डलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में हर विधानसभा वाइज रैलियां करेगी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को घर घर पहुंचाएगी। दूसरी पार्टियों हर बार की तरह जो झूठ इन्होंने पिछली बार के चुनाव में बोला इस बार भी वही बोलने का काम कर रही हैं। इस बार लड़ाई सच्चाई, सत्य और पैसा, पावर, धनबल व असत्य के बीच है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने खट्टर साहब को इसीलिए मुख्यमंत्री पद से हटाया क्योंकि उन्होंने पूरे हरियाणा का बेड़ा गर्क कर दिया। इसके बाद नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नायब सिंह तो पहले से ही सरकार में थे और इनके खास आदमी थे। इतने दिनों में क्या किया अब आकर घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। जनता बहुत समझदार है घोषणा करने से कुछ नहीं होगा जो ईमानदारी से किया है वो काम बताओ। बीजेपी सरकार हमारी बहनों पर अन्यान्य करना बंद करे। इनकी राजनीति ओलंपिक तक पहुंच गई, हरियाणा में ऐसी गंदी राजनीति नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया है वो आज नही तो कल बाहर आएंगे। जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है और अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया। अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी। बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अन्दर रखकर जल्दी जल्दी चुनाव करना चाहती है। लेकिन इनको पता नहीं है कि इस बार जनता खुद बदलाव के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा बीजेपी के नेता जेपी दलाल कह रहे हैं कि यदि कोई दूसरी सरकार बनी तो हम उसको तोड़ देंगे। बीजेपी देश में ऐसा ही कर रही है। हम किसी भी राज्य की बात करें तो बीजेपी हर जगह शाम, दाम, दंड और भेद से चुनाव जीतना चाहती है और यदि हार जाए तो वहां चुनाव को खरीदती है। इसीलिए इनको भगाना और सुपड़ा साफ करना जरुरी है। इनको जनता के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है इनको इस बात की चिंता है कि यदि कोई दूसरी सरकार आ गई तो तोड़ देंगे। उनमें थोड़ी सी भी शर्म है तो राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *