Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चंडीगढ़: 3381 ईटीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र शीघ्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के भीतर रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के भीतर रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब

चंडीगढ़, 21 फरवरी:

प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही राज्य के 3381 एलिमेंटरी टीचर्स (ईटीटी) को नियमित नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इस संबंध में फैसला आज यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री ने की।

यहां शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि 3381 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती दो बैचों 951 और 2430 शिक्षकों में पूरी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के भीतर रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 11,000 से अधिक नौकरियां केवल शिक्षा विभाग में दी गई हैं, जिसे राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र माना गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं, बिना किसी भ्रष्टाचार या सिफारिश के।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है कि राज्य के इन प्रमुख सार्वजनिक महत्व वाले क्षेत्रों को पर्याप्त प्रोत्साहन मिले। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये नौकरियां स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके एक ओर शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगी और दूसरी ओर युवाओं को स्थायी रोजगार देकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, शिक्षा सचिव के.के. यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें