Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के देवी मंदिरों-शक्तिपीठों में भजन-गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के देवी मंदिरों-शक्तिपीठों में भजन-गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

लखनऊ, 22 मार्च 2026। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में भजन-गीत, दुर्गा सप्तशती पाठ, शक्ति आराधना और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि (25, 26 और 27 मार्च) को पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने कलाकारों का चयन कर लिया है और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों जैसे मां विंध्यवासिनी देवी मीरजापुर, ज्वाला देवी सोनभद्र, सीता समाहित स्थल भदोही, अलोपी देवी प्रयागराज, पाटेश्वरी देवी बलरामपुर, ललिता देवी नैमिषारण्य, शाकुम्भरी देवी सहारनपुर, कात्यायनी देवी मथुरा, मां शीतला चौकिया धाम जौनपुर, बेल्हा देवी प्रतापगढ़, चंडिका देवी उन्नाव, विशालाक्षी देवी वाराणसी, देवकाली मंदिर औरैया, मां तरकुलहा देवी धाम गोरखपुर, मां शिवानी देवी चित्रकूट, गायत्री शक्तिपीठ हमीरपुर और अन्य मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। आयोजनों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, पेयजल और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस आयोजन में आमजन की सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है। संस्कृति विभाग ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समयबद्ध संचालन हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिरों में कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए छांव और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। आवश्यक होने पर अतिरिक्त सफाई कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

योगी सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” को भी इस आयोजन से जोड़ा है। इस पहल के तहत प्रत्येक मंदिर और शक्तिपीठ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। आयोजनों के माध्यम से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव के साथ-साथ महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img