Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

CBSE Exam 2026: 12वीं अंग्रेजी का पेपर एनसीईआरटी आधारित, छात्रों के खिले चेहरे

CBSE Exam 2026: 12वीं अंग्रेजी का पेपर एनसीईआरटी आधारित, छात्रों के खिले चेहरे

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अधिकतर छात्रों के चेहरों पर संतोष और खुशी नजर आई। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित, आसान और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित बताया, जिससे उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र एक-दूसरे से प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। कई छात्रों का कहना था कि इस बार का पेपर अपेक्षा से सरल रहा और ज्यादातर सवाल सीधे पाठ्यक्रम से जुड़े हुए थे। अंग्रेजी के शिक्षक बी. रमेश ने बताया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह एनसीईआरटी सिलेबस के अनुरूप था, जिससे विद्यार्थियों को उत्तर लिखने में सुविधा हुई।

उन्होंने बताया कि सेक्शन-ए में रीडिंग स्किल से जुड़े दोनों पैसेज काफी आसान थे, जिन्हें छात्रों ने जल्दी समझ लिया। वहीं सेक्शन-बी को सबसे अधिक स्कोरिंग माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पूछे गए प्रश्न सीधे और स्पष्ट थे। सेक्शन-सी के प्रश्न भी अपेक्षाकृत सरल थे, हालांकि कुछ रीजनिंग आधारित सवालों ने छात्रों को थोड़ी देर के लिए जरूर उलझाया। इसके बावजूद ओवरऑल प्रश्नपत्र को स्कोरिंग और संतुलित माना जा रहा है।

परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने भी पेपर को आसान बताया। छात्र समर ने कहा कि अनसीन पैसेज का पैराग्राफ काफी सरल था और पूरे प्रश्नपत्र को हल करने में कोई खास समस्या नहीं आई। वहीं छात्र सुजल ने बताया कि एमसीक्यू प्रश्न अच्छे और स्पष्ट थे, जबकि अनसीन पैसेज भी काफी आसान रहा।

इसी बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं भी गुरुवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन हाईस्कूल में कृषि विषय और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर तथा संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इन परीक्षाओं के दौरान जिले भर में करीब 25 परीक्षार्थियों ने अंतिम पेपर छोड़ दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार कृषि विषय की परीक्षा आठ केंद्रों पर कराई गई, जिसमें पंजीकृत 96 छात्रों में से 94 ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट में कंप्यूटर विषय के लिए पंजीकृत 234 परीक्षार्थियों में से 225 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा संस्कृत विषय की परीक्षा में 188 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों बोर्ड की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। अब छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें