Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित अरोड़ा बोले प्रदूषण और सर्दी दोनों ही हार्ट के बड़े दुश्मन

प्रदूषण और सर्दी
ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित अरोड़ा बोले प्रदूषण और सर्दी दोनों ही हार्ट के बड़े दुश्मन

ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित अरोड़ा बोले प्रदूषण और सर्दी दोनों ही हार्ट के बड़े दुश्मन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रदूषण और सर्दी दोनों ही हार्ट के बड़े दुश्मन हैं। बढ़ती सर्दी के कारण नसों में सिकुड़न पैदा हो जाती है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण के कारण भी दिल पर बुरा असर पड़ता है।

दिल की सेहतमंद रखना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। हार्ट में जब खून और ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है या कम हो जाती है तो हार्ट अटैक आता है। सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसकी वजह ठंडा मौसम और बढ़ता प्रदूषण भी है। इसके अलावा सर्दियों में ऐसे कई कारण बनते हैं जो दिल का दौरा पड़ने के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

इसी को लेकर टॉप स्टोरी के संवाददाता ने कैलाश दीपक हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित अरोड़ा से बात की उनके मुताबिक, सर्दियों में शारीरिक और पर्यावरण से जुड़े कुछ कारकों की वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और तनाव बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दियों में फ्लू जैसे सांस से जुड़े संक्रमण भी बढ़ जाते हैं, जो ब्लड वेसेल्स में सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा खतरा बढ़ सकता है।

सर्दियों में लोग कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। प्रदूषण और ठंड के कारण घूमना फिरना कम हो जाता है। सर्दियों में लोग हाई कैलोरी फूड, ज्यादा तला हुआ खाना खाने लगते हैं। इसके अलावा धूप की कमी होने से शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है। ये सारे फैक्टर्स मिलकर शरीर पर और हार्ट हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ये सारे फैक्टर्स मिलकर सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने के जोखिम को बढ़ाते हैं। खासकर उन लोगों के लिए ये मौसम ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है,

सर्द मौसम आपके दिल के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कुछ हृदय संबंधी स्थितियों में आपातकालीन उपचार की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए, लक्षणों पर ध्यान देना और तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। निदान और उपचार में देरी घातक हो सकती है या जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है.

हार्ट अटैक के दौरान एस्पिरिन की एक गोली खाई जा सकती है लेकिन अगर डॉक्टर ने इसे अनुमति दी हो तो। क्योंकि एस्पिरिन खून को पतला करने में मदद करती है और थक्के बनने से रोकती है। अगर मरीज के पास नाइट्रोग्लिसरीन है जो दिल की बीमारी के मरीजों को डॉक्टर द्वारा दी जाती है, तो इसे निर्देशानुसार लिया जा सकता है ताकि दिल की धमनियों को आराम मिल सके। इन प्राथमिक उपचारों के बाद जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने की कोशिश करें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें