Noida: नोएडा से गाजियाबाद जा रही लड़की को कार ने मारी टक्कर, एलिवेटेड रोड के पिलर पर गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

नोएडा से गाजियाबाद जा रही लड़की को कार ने मारी टक्कर, एलिवेटेड रोड के पिलर पर गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

रिपोर्ट: अमर सैनी

एलिवेटेड रोड पर निठारी के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवारी युवती उछलकर पीयर कैप पर गिर गई। इसके बाद युवती को बचाने के लिए पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी पिलर पर कूद गए। इसके बाद तीनों लोग 35 फीट ऊंचे पिलर पर फंस गए। घटना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग ने करीब आधे घंटे तक बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी किरण, दोस्त अभिषेक और जनारूल को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब एलिवेटेड रोड और नीचे की सड़क पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। हादसे के करीब आधे घंटे के बाद तक मौके पर लोगों का हुजूम था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा, एलिवेटेड रोड पर युवती थोड़ा इधर-उधर गिरती तो उसकी जान जा सकती थी।

घटना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग ने करीब आधे घंटे तक बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी किरण, दोस्त अभिषेक और जनारूल को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब एलिवेटेड रोड और नीचे की सड़क पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। हादसे के करीब आधे घंटे के बाद तक मौके पर लोगों का हुजूम था। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा, एलिवेटेड रोड पर युवती थोड़ा इधर-उधर गिरती तो उसकी जान जा सकती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तीनों को सकुशल नीचे उतार गया। हादसे में युवती के पैर में चोट लगी है और वह काफी डरी हुई है। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान किरण के रूप में हुई है और वह नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img