Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bus Service: यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22D में जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा, 21 सितंबर को जारी होगी समय-सारणी

Bus Service: यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22D में जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा, 21 सितंबर को जारी होगी समय-सारणी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-22D में रहने वाले लोगों को जल्द सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सेक्टर में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अधिकारियों ने सेक्टर का दौरा कर स्थानीय निवासियों और वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की।

सेक्टर-22D के निवासी लंबे समय से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए अब बस सेवा शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे UPSRTC के अधिकारी प्रदीप यादव अपने स्टाफ के साथ सेक्टर-22D पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ प्रस्तावित बस रूट, बसों के आवागमन और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की परिवहन संबंधी जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली गई।

बैठक में वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी के साथ समर्पित आर्या, शशांक श्रीवास्तव और सौरभ शर्मा मौजूद रहे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सामने सेक्टर में नियमित बस सेवा की आवश्यकता बताते हुए यात्रियों की सुविधा के अनुसार रूट और समय निर्धारित करने की मांग रखी।

UPSRTC अधिकारियों ने बस सेवा के संचालन में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक 21 सितंबर को बस के आने-जाने की समय-सारणी जारी की जाएगी। समय-सारणी तय होने के बाद सेक्टर-22D में बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को आवागमन के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से सेक्टर के निवासियों को नियमित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिल सकेगा।

निवासियों का मानना है कि बस सेवा से सेक्टर-22D और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही पर्याप्त यात्री मिलने पर नियमित बस संचालन से UPSRTC को भी राजस्व प्राप्त होगा। अब स्थानीय लोगों को 21 सितंबर को जारी होने वाली बसों की समय-सारणी का इंतजार है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें