Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में खिलौने की दुकान में दबंगई, दुकानदार और सेल्समैन से मारपीट

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में खिलौने की दुकान में दबंगई, दुकानदार और सेल्समैन से मारपीट

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के साइड 4 में दबंगों ने खिलौने की दुकान में घुसकर दुकानदार और सेल्समेन के साथ मारपीट की। घटना खिलौने के रेट को लेकर कहासुनी के बाद हुई, जहां दबंगों ने बिना वजह दोनों को पीट दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि घटना की शिकायत तीन दिन पहले बीटा 2 थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img