Bulandshahr: बुलंदशहर जेल में रोटरी क्लब ने 500 ऊनी कंबल जरुरतमंद, असहाय और बुजुर्ग कैदियों को वितरित किए
रिपोर्ट: अवनीश त्यागी
Bulandshahr जिला कारागार में कंबल वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रोटरी क्लब Bulandshahr फ्रेंड्स के सदस्यों ने 500 ऊनी कंबल जरुरतमंद, असहाय और बुजुर्ग कैदियों को वितरित किए। सर्दी के मौसम में कंबल पाकर कैदियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस समारोह का शुभारंभ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, परम ग्रुप के एमडी राजीव कुमार और रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि क्लब समय-समय पर जरुरतमंदों की सेवा और सामाजिक कार्यों का आयोजन करता है। इनमें निशुल्क चिकित्सा कैंप, गरीब कन्याओं का विवाह, निर्धन छात्राओं की पढ़ाई, और मेधावी छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शामिल हैं। इस अवसर पर जेलर अशोक कुमार, डिप्टी जेलर अवधेश राय, आनंद कुमार, कृष्णा कुमारी, रोटरी क्लब के नरेश गोयल, डॉ. गीतांशु शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सचिन गोयल, विशाल रस्तोगी, और डॉ. चंद्रजीत तोमर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





