Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bulandshahar : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने बुलंदशहर पहुंचे, विपक्ष पर साधा निशाना

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार शाम बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

दिवंगत विधायक को याद करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि हमारे साथी और जनप्रिय विधायक अनिल शर्मा का अचानक इस तरह चले जाना बहुत दुखद है। भाजपा संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा शासनकाल की गुंडागर्दी और अव्यवस्था को आज तक नहीं भूली है। जिन्होंने प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया और प्रदेश को दंगों में धकेला, वे आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में गरीबों और व्यापारियों के मकान, दुकान और जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे और बहू बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी। तानाशाही के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि असली तानाशाही सपा सरकार के समय देखने को मिलती थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में प्रदेश अपराध और भय से मुक्त होकर विकास कर रहा है।

इस दौरान सांसद डॉ भोला सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, बुलंदशहर विधायक प्रदीप चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें