Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bulandshahr: बुलंदशहर में अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का मशाल जुलूस, शहीदों को श्रद्धांजलि

Bulandshahr: बुलंदशहर में अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों का मशाल जुलूस, शहीदों को श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया। नगर के गांधी मूर्ति मलका पार्क से शुरू होकर यह जुलूस शहीद भगत सिंह चौक, काला आम चौराहे तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को हुए काकोरी ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार का खजाना कब्जे में लेकर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को गति दी थी।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1942 में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का अंतिम और निर्णायक चरण था, जिसने देशभर में आजादी की लौ प्रज्वलित की। गांधी जी के “करो या मरो” के नारे ने युवाओं, किसानों और आम जनता को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया। जियाउर्रहमान ने कहा कि आज के समय में भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उसी तरह के आंदोलन की जरूरत है।

मशाल जुलूस में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, नाफे अंसारी, मनीष चतुर्वेदी, किशन चौधरी, डॉ. एसडी शर्मा, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, आदर्श देव शर्मा, आशु कुरैशी, कैफ़ी फैसल, सचिन वशिष्ठ, तारिक गाज़ी, मुनाजिम खान, हर्षवर्धन बाल्मिकी, जुबेर फारूकी, शाहनवाज खान, मुश्ताक अहमद, हाजी फिरोज, आरिफ कुरैशी, सलीम खान, अफनान इलाही, केपी जाटव, शादाब खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें