Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bulandshahar : बुलंदशहर में फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों ने किया रोड शो, जिलाध्यक्ष के साथ की प्रेस वार्ता

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : फिल्म हनुमान अंश के कलाकार मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे। कलाकारों ने नगर में रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के साथ पत्रकार वार्ता की। इस दौरान अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी मौजूद रहीं।

पत्रकार वार्ता में शोभिनव सत्या ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों और फिल्म के उद्देश्य पर बात की। कलाकारों के आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग जिला कार्यालय पहुंच गए। कलाकारों ने प्रशंसकों से मुलाकात की, बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

पत्रकारों से बातचीत में शोभिनव सत्या ने कहा कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें अलग से कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा। सामान्य किरदार के लिए प्रतिभा और कौशल जरूरी होता है, लेकिन किसी महान संत का चरित्र निभाने के लिए उनका दिव्य आशीर्वाद भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी के सहज व्यवहार और सहयोगी माहौल से काम करने में आसानी हुई।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर शोभिनव ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं था, बल्कि महान संत की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाना था। बाबा के आशीर्वाद और जनता के प्यार से फिल्म को यह मुकाम मिला है। संत की शिक्षाओं को अपनाकर समाज के कई दुख दर्द दूर किए जा सकते हैं।

शोभिनव ने बताया कि वह फिल्म में पहले सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहे थे। पहले से तय मुख्य कलाकार की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग रुकने की स्थिति बन गई थी। फिल्म से कई लोगों की मेहनत और उम्मीदें जुड़ी थीं। निर्देशक और टीम को लगा कि उनका चेहरा और व्यक्तित्व बाबा के स्वरूप से मिलता है। निर्देशक के आग्रह और बाबा की प्रेरणा से उन्होंने ऑडिशन दिया और इसके बाद मुख्य भूमिका स्वीकार कर ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें