Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bulandshahar : बुलंदशहर में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई, यूपी रोडवेज के रंग में दौड़ रही 4 फर्जी बसें पकड़ीं

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बस बॉडी कोड मानकों के अनुपालन और अनधिकृत बस संचालन के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान चार प्राइवेट बसें पकड़ी गईं जिन पर अवैध रूप से यूपी रोडवेज जैसा रंग किया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। आरोप है कि बस संचालक यात्रियों को धोखा देकर अवैध रूप से सवारियां भरकर बसों का संचालन कर रहे थे।

एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार बसों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें