Builder Suicide Attempt: प्रॉपर्टी विवाद के बीच बिल्डर ने जहरीला पदार्थ खाया, वीडियो जारी कर CM योगी और अधिकारियों से लगाई थी न्याय की गुहार

Builder Suicide Attempt: प्रॉपर्टी विवाद के बीच बिल्डर ने जहरीला पदार्थ खाया, वीडियो जारी कर CM योगी और अधिकारियों से लगाई थी न्याय की गुहार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में रहने वाले एक बिल्डर ने रविवार देर रात कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। बिसरख कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पाम ओलंपिया सोसायटी निवासी नीरज चौहान ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मदद और न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने कुछ लोगों पर कथित रूप से दबाव बनाने और उन्हें तथा उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया था।

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस को सूचना मिली कि नीरज चौहान ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार नीरज चौहान, निशांत दुबे और आशीष श्रीवास्तव ने मिलकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के इटा गांव में एक प्रोजेक्ट के लिए करीब छह एकड़ जमीन खरीदी थी।

बताया गया है कि इस जमीन में नीरज चौहान की 25 प्रतिशत, निशांत दुबे की 50 प्रतिशत और आशीष श्रीवास्तव की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कुछ समय पहले आशीष श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी हिस्सेदारी और प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों को लेकर शेष साझेदारों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रॉपर्टी विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और नीरज चौहान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों के पीछे क्या परिस्थितियां थीं। घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध दस्तावेज भी जांच के दायरे में लिए जा रहे हैं।

बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नीरज चौहान की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img