Moradabad Rape Case: मुरादाबाद के अस्‍पताल में नर्स से हैवानियत, डॉक्‍टर ने बंधक बनाकर किया रेप

मुरादाबाद के अस्‍पताल में नर्स से हैवानियत, डॉक्‍टर ने बंधक बनाकर किया रेप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में निजी अस्पताल की नर्स के साथ रेप करने का मामला सामने आया था. अस्पताल के डॉक्टर शाहनावज मलिक ने नर्स को बंधकर बनाकर रेप किया था. इस वारदात में अस्पताल के एक वार्ड बॉय और एक नर्स भी शामिल था. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है. उसके पिता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर शाहनवाज मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के पिता ने जिले के थाना ठाकुरदारा में पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एवीएम अस्पताल में बीते 10 महीने से नर्स का काम कर रही है. शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे उनकी बेटी नाइट ड्यूटी करने के लिए घर से अस्पताल पहुंची. पीड़िता के पिता के द्वारा शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया कि अस्पताल में एक नर्स मेहनाज वार्ड बॉय ने साजिश के तहत उनकी बेटी से कहा कि उसे डॉक्टर शाहनवाज ने अपने कमरे में बात करने के लिए बुलाया है. पीडिता के पिता ने बताया कि नर्स और वार्ड बॉय के द्वारा जानकारी देने के बाद बेटी ने डॉक्टर के कमरे में जाने से इनकार किया. इस पर अस्पताल का वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉक्टर शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए. उन्होंने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया. आरोप है कि देर रात तकरीबन 12 बजे डॉक्टर ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर उसका रेप किया. डॉक्टर ने पीड़िता को जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img