Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अजनारा होम्स की बाउंड्री वॉल धंसी, बड़ा हादसा टला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अजनारा होम्स की बाउंड्री वॉल धंसी, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स में बाउंड्री वॉल धंसने की घटना सामने आई है, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पास के गुलशन अवांते प्रोजेक्ट में जारी निर्माण कार्य के कारण यह दीवार कमजोर होकर धंस गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आस-पास की इमारतों को खतरा बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा, राधा स्काई गार्डन के पास भी इसी तरह की स्थिति देखी गई है, जहां लोहे के खंभों से सपोर्ट दिया गया है, जबकि वहां खुदाई नहीं हो रही है। वहीं, मंदिर के पास जमीन कई फीट धंस गई है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।

अजनारा होम्स की पार्किंग और पीलर में भी दरारें आ गई हैं, प्लास्टर झड़ने से सरिया और ईंटें दिखाई देने लगी हैं। निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण इसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें