Greater Noida Crime: बंद कार के अंदर मिला युवक का शव, कार के शीशे तोड़कर निकल गया, बाहर मिली शराब की बोतल

बंद कार के अंदर मिला युवक का शव, कार के शीशे तोड़कर निकल गया, बाहर मिली शराब की बोतल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के बाहर एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। कार अंदर से लॉक थी, जिसकी वजह से कर के शीशे तोड़कर उसके शव को बाहर निकल गया। कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरसअल बीती रात थाना बिसरख क्षेत्र की हिमालया प्राइड सोसाइटी के बाहर कार में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली।युवक की पहचान राहुल मिश्रा निवासी हिमालया प्राइड सोसाइटी थाना बिसरख के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि राहुल कार में बेहोशी की हालत में मिले। कार के चारों गेट अंदर से बंद थे। कार के शीशे तोड़ कर राहुल की पत्नी के द्वारा राहुल को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा राहुल को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पत्नी के द्वारा जानकारी दी गयी कि मृतक राहुल नियमित रूप से अत्यधिक शराब पीने का आदी था। मृतक की कार में भी एक खाली शराब की बोतल मिली है। शराब के अत्यधिक सेवन से प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कोई चोट की निशान नहीं है पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img