बीएलए का मतलब “बीजेपी ले आओ” : डा. सतीश पूनिया

बीएलए का मतलब “बीजेपी ले आओ” : डा. सतीश पूनिया

 

कार्यशाला में डा. पूनिया, ज्ञानचंद गुप्ता, डा. अर्चना गुप्ता, दीपक शर्मा आदि नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने पंचकूला में बीएलए-2 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के समर्थन से और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित बीएलए-2 को एक नई परिभाषा भी दी। उन्होंने कहा कि बीएलए का मतलब बीजेपी ले आओ है। डा. पूनिया सोमवार को पंचकूला में बीएलए-2 की कार्यशाला में बूथ प्रबंधन पर बातचीत कर रहे थे। कार्यशाला के दौरान ही प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यक्रमों पर चर्चा की।

हरियाणा प्रभारी डा. पूनिया ने बूथों पर नियुक्त बीएलए-2 की जमकर तारीफ की। उन्होंने बीएलए की नई परिभाषा बताई और कहा कि बीएलए का मतलब है भाजपा ले आओ। श्री पूनिया ने कहा कि भाजपा की जीत में बूथों पर नियुक्त प्रत्येक बीएलए-2 की भूमिका अहम होती है। भाजपा का मूलमंत्र सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता जनसेवा और सहायता में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। श्री पूनिया ने यह भी कहा कि अब चुनाव नई तकनीक प्रबंधन का चुनाव है जिसके में हमारे कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र में अपडेट रहना होगा।

डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा के संकल्प तभी पूरे हो रहे हैं जब जनता भाजपा का साथ दे रही है। राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अंत्योदय की नीति से गांव, गरीब, किसान की उन्नति जैसे काम जनादेश मिलने पर ही संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर निर्णय और जनहित में लिया गया प्रत्येक फैसला एक-एक मतदाता का निर्णय है। श्री पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाताओं को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और आप सभी कार्यकर्ता संवाद और संपर्क के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचे और मोदी तथा नायब सरकार द्वारा कराए गए और कराए जा रहे कामों को बताएं।

डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों का परिणाम है कि सरकार की सभी योजनाएं दहलीज तक पहुंच रही है और जनता भाजपा से खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा हर चुनाव जीतती आ रही है। श्री पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है और आप लोगों के परिश्रम से ही हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है।

भाजपा के विचारों के प्रति लोगों को प्रेरित करें कार्यकर्ता : ज्ञानचंद गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में ही संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता है। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन से जुड़े कार्यकर्ता ही हमारी विजय का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनहित में बड़े-बड़े फैसले ले रही है। किसान, गरीब, युवा और महिलाएं इन दस वर्षों में आत्मनिर्भर होकर सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला में भाजपा सरकार में अनेकों कार्य हुए हैं जिनसे यहां की जनता को काफी लाभ पहुंचा है। श्री गुप्ता ने कार्यशाला में सरकार की उपलब्धि के साथ-साथ भाजपा द्वारा कराए गए कामों को भी गिनवाया और कार्यककर्ताओं से कहा कि आप सभी बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा के विचारों के प्रति प्रेरित करें।

सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है : डा. अर्चना गुप्ता

प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यशाला में उपस्थित बीएलए-2 का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर चलते हुए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपने-अपने काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। कार्यशाला में राजेंद्र नूनीवाल ने पंचकूला विधानसभा में बूथों पर हुए मतदाता वेरिफिकेशन कार्यों का ब्यौरा दिया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रांत संयोजक विशाल सेठ, जिला महामंत्री परमजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img