Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हरियाणा में विकास की तरफ ध्यान नहीं दे रही बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता
हरियाणा में विकास की तरफ ध्यान नहीं दे रही बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा में विकास की तरफ ध्यान नहीं दे रही बीजेपी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

 

रोहतक, 11 फरवरी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रोहतक, कलानौर और बेरी में निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। मैं पूरे हरियाणा में घूम रहा हूं और चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नाम आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत के साथ बीजेपी के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए, हरियाणा में कुंडों के ढेर को खत्म करने के लिए, नालों की सफाई, पेड़ों की कटाई और लोगों को 24 घंटे बिजली पानी मिले इस सोच के साथ निकाय चुनाव उतरेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 3 साल फरीदाबाद में निगम चुनाव लेट किया। बीजेपी सरकार में केवल कागजों में काम हुआ है धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। हरियाणा में बीजेपी सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा। कहीं अपने ही सरकार के मंत्री को कारण बताओ नोटिस देते हैं तो कहीं इनके अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर लिखी जाती है। स्थिति यह है कि हरियाणा के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को बने 100 दिन बीत चुके हैं। इन्होंने 500 रुपए में सिलेंडर, 2500 रुपए हर महीने हर महिला के खाते में और गांव में रहने वाली हर बेटी को जो कॉलेज जाती उसको स्कूटर देंगे का वादा किया था। लेकिन इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और पार्टी के उम्मीदवारों को भारी समर्थन देने का संकल्प लिया। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता में आना नहीं है, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। हमारे उम्मीदवार जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें