दशम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने का वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने – विजय बंसल

दशम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने का वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने – विजय बंसल

पंचकूला 6 जनवरी

शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव विजय बंसल एडवोकेट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं करती है उन घोषणाओं को अमली जामा नहीं पहनाती। कांग्रेस नेता विजय बंसल ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अंबाला या पंचकूला में सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की थी जिसे 10 वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया गया है यह भाजपा की वायदा खिलाफी है। उन्होंने कहा कि केवल इतना ही नहीं खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गत 12 फरवरी 2017 को एक सम्मेलन में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की थी लेकिन बड़े दुख की बात है कि लगभग 8 वर्ष बाद भी भाजपा सरकार अपने वायदे और घोषणा को पूरा नहीं कर पाई है यह जनता से सरासर किया गया धोखा है।

विजय बंसल ने बताया कि वर्ष 2014 में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा न कर पाने पर लोगों का भाजपा सरकार पर घोषणा पूरी करने का काफी दबाव था इसी दबाव के चलते दसवे गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में हरियाणा सरकार ने करनाल में गत 12 फरवरी 2017 को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया था जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला लोकसभा में गुरु गोविंद सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की थी। जो घोषणा लगभग 8 वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो पाई है।

कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि अब लगातार तीसरी बार नायब सिंह सैनी सरकार के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है लोगों को आस थी कि भाजपा सरकार शायद इस बार अपने किए गए वायदे को पूरा करे लेकिन इस बार भी उन्होंने इस योजना पर आगे कोई कार्यवाही नहीं की है। विजय बंसल एडवोकेट ने कहां की आज खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाने आए थे लेकिन इस बार भी उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने की अपनी भाजपा सरकार की घोषणा पर कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री से जल्द यूनिवर्सिटी खोलने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को पंचकूला या इसके आसपास गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर तुरंत यूनिवर्सिटी खोलकर अपना वायदा पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहब वह पवित्र स्थान है जहां पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी पधारे थे।

गौरतलब है कि शिवालिक विकास मंच भाजपा सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने सहित अन्य किए गए वादों को जल्द पूरा करने की मांग समय-समय पर करता रहा है। इसी विषय पर शिवालिक विकास मंच ने कई बार मुख्यमंत्री मंत्री अधिकारियों को ज्ञापन दिए और पत्र भी लिखे हैं। विजय बंसल एडवोकेट में चेतावनी दी है कि यदि हरियाणा की भाजपा सरकार ने गुरु गोविंद सिंह के नाम पर जल्द ही यूनिवर्सिटी ना खोली तो शिवालिक विकास मंच यूनिवर्सिटी खुलवाने के लिए लगातार अपने प्रयास जारी रखेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img