Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bike Theft: दिल्ली-NCR से दोपहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

Bike Theft: दिल्ली-NCR से दोपहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को फेज-1 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम गश्त और चेकिंग के दौरान दोनों को सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

एसीपी मयंक तिवारी के मुताबिक फेज-1 थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-15 गोलचक्कर चौकी क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो संदिग्ध आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बाइक मोड़कर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों युवकों से मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वे बाइक से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध हथियार बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोएडा के सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव निवासी शिवा और दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी अरबाज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बाइक के संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए वाहनों को बाद में बेचकर उससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के गाजीपुर इलाके से चोरी की गई थी। दोनों आरोपी कथित तौर पर चोरी की बाइक को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में कितनी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और चोरी किए गए वाहन किन लोगों को बेचे गए।

पुलिस के मुताबिक मामले में सामने आए एक अन्य साथी की भी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें