Bihar : हाई स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नीतीश कुमार, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Patna (मृत्युंजय) : जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस सह वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी एवं विद्यालय के गौरव शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और देश-समाज के निर्माण में पूर्ववर्ती छात्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा के भी प्रमुख स्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधीजी’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पूर्ववर्ती छात्र, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यालय की ऐतिहासिक विरासत, शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान तथा पूर्ववर्ती छात्रों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा विद्यालय के विकास और गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img