राज्यबिहारराज्य

Bihar : मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद, एक गिरफ्तार

Patna (मृत्युंजय) : पटना सिटी क्षेत्र के मेहंदीगंज थाना अंतर्गत शिवचक कॉलोनी में उत्पाद और पटना मध्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और मध्य निषेध विभाग की टीम गठित कर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान शिवचक कॉलोनी से रंजीत कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। वह मेहंदीगंज का ही रहने वाला है।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद इंजेक्शन और सिरप नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में नेटवर्क और आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पहले भी इस तरह के नशीले सिरप और इंजेक्शन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़ी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button