राज्यबिहारराज्य

Bihar : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई में एक नर बाघ की मौत, वन विभाग में शोक

West Champaran (मृत्युंजय) : बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दो बाघों के वर्चस्व की लड़ाई में एक नर बाघ की मौत हो गई है। बुधवार को रिजर्व के कक्ष संख्या टी-36 में एक बाघ ने व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इसी दौरान वनकर्मी बाघ के पग मार्क तलाश रहे थे। तभी झाड़ी में एक बाघ जख्मी और बेहोशी की हालत में मिला।

सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने बाघ को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि यह मौत क्षेत्र में मौजूद दूसरे नर बाघ के साथ हुई वर्चस्व की लड़ाई के कारण हुई है।

वन विभाग की टीम ने बाघ के शव कोतराहा वन विश्रामगृह लाया है। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जानकारी दी। बाघ की मौत की खबर के बाद वन विभाग में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button