उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर : गाजियाबाद में अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार शाम को कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम को मुठभेड़ में मार गिराया। बलराम ठाकुर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो दिन पहले ही उसने गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुई। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बलराम ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस कार्रवाई में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई।

लंबे समय से थी तलाश

बलराम की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के कार्यकाल का यह पहला बड़ा फुल एनकाउंटर माना जा रहा है। अधिकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img