Crimeउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, पूर्व सीएम की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा 7 लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने...

Hapur News : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने पति, नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्षा (सास) पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।वहीं कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि 9 नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कॉलोनी के निकट रामलीला ग्राउंड निवासी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर गाजियाबाद के इंद्रापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रूपये नकद दहेज की मांग करने लगे। गंभीर आरोप है कि आरोपी कहते थे कि उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता है और तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रूपये की व्यवस्था कर दो।

क्या बोले अफसर

पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पालिकाध्यक्षा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button