Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। बागड़पुर रोड पर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गुलसेर को करंट लग गया। वह लोहे का सरिया सीधा कर रहे थे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके बाद ये हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय गुलसेर घुंघराला गांव थाना हाफिजपुर के रहने वाले थे, उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के समय मौजूद अन्य मजदूर और परिजन तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह से हाई वोल्टेज लाइन बहुत नजदीक से गुजरती है। यह पहले भी कई बार खतरा बन चुकी है। लोगों ने प्रशासन से निर्माण स्थलों के पास बिजली लाइनों की पहचान कर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलू पर मामले की जांच कराई जा रही है, तेरे मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें