Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-88 से 108 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से NCR में कर रहे थे तस्करी

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-88 से 108 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से NCR में कर रहे थे तस्करी

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा से नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप बरामद की है। थाना फेस-2 पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में सेक्टर-88 क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 108 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अब्दुल्ला, सोवान, शाबान और समीर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह उड़ीसा से रेल मार्ग के जरिए गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में उसकी सप्लाई करता था। आरोपी नशे के आदी लोगों को चिन्हित कर उनसे मोटा मुनाफा कमाते थे।

पुलिस के अनुसार, तस्कर गांजे को इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर लाते थे, जिससे जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। कभी रेलवे के जरिए तो कभी बस के माध्यम से ये गांजा दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता था। थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने विशेष सूचना के आधार पर इन चारों को दबोचने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने समय से यह तस्करी का धंधा चल रहा था।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशा मुक्त नोएडा’ के तहत यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे अन्य जिलों में भी कार्रवाई की जाएगी।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img