फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एलविश यादव के मकान पर गोली चलाने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Report: संदीप चौहान

फरीदाबाद।फरीदाबाद पुलिस ने गुरुवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने यूट्यूबर एलविश यादव के मकान पर गोली चलाने के मामले में वांछित आरोपी इशांत गांधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ 22 अगस्त की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर से नीमका रोड, सेक्टर-77 में हुई।

मुठभेड़ के दौरान घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक आरोपी इशांत गांधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चार राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में चोट लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया।

आरोपी के बारे में जानकारी

  • आरोपी का नाम इशांत गांधी (निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद) है।

  • उस पर एलविश यादव के मकान पर गोली चलाने का गंभीर आरोप है।

  • पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

  • उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हत्या की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

इस मुठभेड़ में अपराध शाखा सेक्टर-30 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने आरोपी की उस मोटरसाइकिल को भी बरामद किया, जिससे वह वारदात के दौरान मौके पर पहुंचा था।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और एलविश यादव पर फायरिंग के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img