Bhopal Love Jihad: भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी

Bhopal Love Jihad: भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी

Bhopal Love Jihad: भोपाल में हिंदू छात्राओं से गैंगरेप के मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रिमांड के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनने की कोशिश की थी, इसी छीना-झपटी में चली गोली फरहान के पैर में जा लगी। उसे घायल हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात है। मंत्री विश्वास सारंग ने इस एनकाउंटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा, “ऐसे अपराधियों को पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए थी। लव जिहाद प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे अशोका गार्डन थाना पुलिस आरोपी फरहान को उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की तलाश में ले जा रही थी। रातीबड़ थाना क्षेत्र में फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और इसी दौरान SI विजय बामने की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान गोली चल गई और फरहान घायल हो गया।

गौरतलब है कि फरहान भोपाल के एक कॉलेज में एमबीए का छात्र है और गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी है। उस पर आरोप है कि उसने कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ रेप कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फरहान के साथ पकड़े गए बाकी आरोपी भी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img