Bata Metro Station Fire: फरीदाबाद के बाटा मेट्रो स्टेशन के पास चलती हुई बस में लगी भीषण आग

Bata Metro Station Fire: फरीदाबाद के बाटा मेट्रो स्टेशन के पास चलती हुई बस में लगी भीषण आग

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Bata Metro Station Fire: फरीदाबाद के बाटा मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय बस पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बस चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। राहगीरों ने भी स्थानीय अधिकारियों को आग के बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक एसओ विनोद समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img