Bastar Trailar: अदा शर्मा की फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें नक्सलियों की खूंखार छवि देखकर रूह कांप जाएगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के खूंखार रूप को दिखाया जाएगा. फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है. इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

अदा शर्मा की फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसके साथ अदा ने कैप्शन में लिखा है -बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है, जो नक्सल मुक्त भारत की राह पर प्रकाश डालता. इसके साथ ही अदा ने बताया है कि फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है.

ट्रेलर में दिखा नक्सलियों का खूंखार रूप

ट्रेलर की बात करें को इसकी शुरुआत में नक्सलियों का काफी खूंखार और भयानक रूप देखने को मिला है. फिल्म में अदा शर्मा एक आईपीएस ऑफिसर को किरदार में है. ट्रेलर में काफी खून-खराबा दिखाया है. नक्सलियों के काम करने के तरीके से लेकर उनके खूंखार चेहरे की झलक इस ट्रेलर में देखने को मिली है.

बता दें कि इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस नीरसा माधवन रोल निभा रही हैं. अदा के अलावा इस फिल्म में का रायमा सेन, यशपाल शर्मा, किशोर कदम, शिल्पा शुक्ला और अनंगशा बिसवास जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img