Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बच्ची के सामने पिता को पीट-पीटकर किया अधमरा

थाना दनकौर क्षेत्र में 7 साल की बेटी के सामने उसके पिता को आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया
थाना दनकौर क्षेत्र में 7 साल की बेटी के सामने उसके पिता को आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में 7 साल की बेटी के सामने उसके पिता को आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, सरिया और लाठी-डंडों से पिता पर हमला किया था। पीड़ित को अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। खेत में काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़ित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुलन्दशहर के गांव अलीपुरा थाना ककोड़ निवासी सतीश ने पुलिस से को दी शिकायत में बताया कि वह 19 जुलाई को शाम करीब 4 बजे अपनी 7 वर्षीय बेटी अराध्या को उसकी स्कूल की किताब दिलाने ककोड़ जा रहे थे। इस बीच रमानी नहर के पास उसी के गांव के रहने वाले हरीसिंह, उसके बेटे सुनील और दामाद बलजीत समेत अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे ही रॉड, सरिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता को खून से लथपथ देख बेटी सहम गई और रोने लगी। खेतों पर काम करने वाले लोगों ने उसे संभाला और चुप कराया। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने के बाद उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा है। पीड़ित सतीश की शिकायत पर सुनील, हरीसिंह और बलजीत समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *