Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ayodhya Murder: अयोध्या के मतौली गांव में नाबालिग भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ayodhya Murder: अयोध्या के मतौली गांव में नाबालिग भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामला जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित मतौली गांव का है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए अयोध्या के एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि कल दोपहर उसका 22 वर्षीय बेटा और बेटी घर में अकेले थे। इसी दौरान बेटी अपने एक परिचित युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिस पर उसके भाई ने आपत्ति जताई।

आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर नाबालिग लड़के ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें