Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Attack on Sukhbir Singh Badal: स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हमला, बीजेपी ने AAP सरकार पर दागे सवाल

स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हमला, बीजेपी ने AAP सरकार पर दागे सवाल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसकी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल हो गए हैं। स्वराज ने अपने बयान में कहा, “आज के केजरीवाल और भगवंत मान, आप एक पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते। यदि आप पंजाब के स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो आम आदमी आपसे क्या उम्मीद कर सकता है?” उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट और पंजाब कोर्ट बार-बार सरकार को फटकार लगा रहे हैं, जबकि पंजाब की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ में है।

स्वराज ने यह आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज किया है और इस विफलता के कारण जनता में असुरक्षा का माहौल बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सरकार की अक्षमता के चलते नागरिकों में निराशा और डर फैल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें