50,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में सहायक टाउन प्लानर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

50,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में सहायक टाउन प्लानर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़, 9 जनवरी, 2025:

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम पटियाला के सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी.) जसपाल सिंह और पटियाला के आर्किटेक्ट अनीश खन्ना को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को अशोक कुमार, निवासी पातड़ां, जिला पटियाला, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके अस्पताल की इमारत का नक्शा पास करने के बदले आरोपी जसपाल सिंह ने आर्किटेक्ट अनीश खन्ना के माध्यम से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त ए.टी.पी. पहले ही आर्किटेक्ट के जरिए 50,000 रुपए रिश्वत ले चुका था और बाकी राशि की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 50,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सहायक टाउन प्लानर (ए.टी.पी.) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंधी दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img