Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अठारह साल बाद आजतक से विदा हुए अशोक सिंघल, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

New Delhi : जुलाई 2008 में आजतक से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंघल ने मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) के पद पर काम करते हुए करीब अठारह साल की लंबी पारी को विराम दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही एक बड़े मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं।

अशोक सिंघल ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सफलता मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी गरिमा और फाइटर स्पिरिट को हमेशा कायम रखा। खबरों को पकड़ने और उन्हें सबसे पहले सामने लाने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीवी पत्रकारिता में एक अलग पहचान दी। फील्ड में सक्रिय रहकर उन्होंने न सिर्फ खुद को बल्कि अपने मीडिया संस्थान को भी लगातार आगे रखा। यही वजह रही कि प्रतिद्वंद्वी मीडिया संस्थानों के पत्रकार भी इस बात पर नजर बनाए रखते थे कि कहीं अशोक सिंघल कोई बड़ी खबर ब्रेक न कर दें।

अशोक सिंघल का दामन किसी किस्म के दाग से अनछुआ है। इस लंबी पारी में उन पर एक पैसे का भी कोई आरोप नहीं लगा। उनके विरोधी भी उनकी ईमानदारी की दाद देते आ रहे हैं।

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से आने वाले अशोक सिंघल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित अखबार जनसत्ता से की थी। उस दौर में चंडीगढ़ में ओम थानवी और दिल्ली में प्रभाष जोशी संपादक हुआ करते थे। इसके बाद वे राष्ट्रीय सहारा से जुड़े और फिर टीवी पत्रकारिता की ओर रुख किया। कुछ समय तक एनडीटीवी में काम करने के बाद उन्होंने करीब बारह साल तक ज़ी न्यूज़ के साथ अपनी सेवाएं दीं। बाद में वे आजतक से जुड़े और लंबे समय तक इसी संस्थान के साथ काम करते रहे।

सोशल मीडिया से दूर रहने वाले अशोक सिंघल ने हमेशा अपने काम को ही सर्वोपरि रखा। संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ी हजारों खबरें ब्रेक करने वाले सिंघल टीवी न्यूज मीडिया के उन चुनिंदा पत्रकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक लगातार सक्रिय रहकर अपनी पहचान बनाए रखी। उनके साथ काम करने वाले कई पत्रकार जहां अब मीडिया परिदृश्य से दूर हो चुके हैं, वहीं अशोक सिंघल आज भी अपनी सक्रियता और खबरों की पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

करीब तीस साल के टीवी मीडिया करियर में उन्होंने शायद ही कभी अपने काम से दूरी बनाई हो। अब पहली बार उन्होंने एक छोटा सा ब्रेक लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही दिनों में वे एक नए मीडिया संस्थान के साथ अपनी अगली पारी की शुरुआत करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें