Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कांग्रेस सरकार आते ही बदमाशों व नशा तस्करों का पक्का इलाज बांध दूंगा : हुड्डा

हुड्डा
कांग्रेस सरकार आते ही बदमाशों व नशा तस्करों का पक्का इलाज बांध दूंगा : हुड्डा

कांग्रेस सरकार आते ही बदमाशों व नशा तस्करों का पक्का इलाज बांध दूंगा : हुड्डा

सिरसा की सभी सीटें कांग्रेस को जिताकर आने वाली सरकार में बड़ी साझेदारी सुनिश्चित करेगी जनता : हुड्डा

जनता के सामने एक्सपोज हो चुका है बीजेपी-इनेलो-हलोपा और जेजेपी का गठबंधन : हुड्डा

सिर्फ कांग्रेस की वोट काटना है इनेलो, हलोपा और जेजेपी का मकसद : हुड्डा

कांग्रेस सरकार बनने पर योग्यता व पेपर के आधार पर निष्पक्ष तरीके से देंगे दो लाख पक्की नौकरी : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिरसा की चार विधानसभा सीटों पर 16 जनसभा कर विरोधियों पर निशाना साधा

रिपोर्ट :कोमल रमोला

सिरसा, 22 सितंबर : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सरकार बनने पर बदमाशों और नशा तस्करों का पक्का इलाज किया जाएगा। प्रदेश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को बर्बाद करने वाले बदमाशों और तस्करों को हरियाणा में नहीं रहने दिया जाएगा। हुड्डा रविवार को सिरसा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने यहां 16 जनसभाएं कर जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील की।

हुड्डा ने कहा कि 8 अक्टूबर से पहले बदमाश और नशा तस्कर प्रदेश छोड़ दें। क्योंकि बदमाश और तस्करों को संरक्षण देने वाली बीजेपी सरकार जाने वाली है और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार आने वाली है। बीजेपी सरकार ने हर गांव-गली-मोहल्ले तक में नशा पहुंचा दिया है। क्योंकि ये सरकार 10 साल से युवाओं को नशेड़ी बनाने की नीति पर काम कर रही है। आज नशे की वजह से पंजाब से भी ज्यादा मौतें हरियाणा में हो रही हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार नशे के इस काले साम्राज्य का खात्मा करेगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डबवाली के गांव चौटाला, अबूब शहर, गंगा, कालुआना, अहमदपुर डेरेवाला, बिज्जूवाली, रिसालिया खेड़ा और बनवाला में जनसभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग के लिए वोट मांगे। हुड्डा ने खारिया, ओटू, मौजदिन, मंगाला और भाम्भूर गांव में लोगों से पार्टी प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज को जिताने की अपील की। उन्होंने ऐलनाबाद के मल्लेकां व माधो सिंघाना में प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल और सिरसा शहर में प्रत्याशी गोकुल सेतिया के लिए भी जनसभाएं की। हुड्डा ने कहा कि सिरसा जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताकर जनता आने वाली सरकार में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के साथ इनेलो-हलोपा और जेजेपी का गठबंधन जगजाहिर हो चुका है। बीजेपी ने हार के डर से कांग्रेस की वोट काटने के लिए इनेलो, हलोपा और जेजेपी जैसे दलों को चुनाव में उतारा है। लेकिन जनता समझ चुकी है कि वोट काटुओं को दिया गया हरेक वोट बीजेपी को लाभ पहुंचाएगा। इसलिए उनकी यह चाल इसबार कामयाब नहीं हो पाएगी। 36 बिरादरी एकजुट होकर इसबार कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।

कांग्रेस सरकार बनने पर योग्यता व पेपर के आधार पर निष्पक्ष तरीके से 2 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा बुजुर्गों को 6000 रुपए पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, महिलाओं को 2000 रुपए महीना सम्मान राशि और 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की योजना का लाभ भी जनता को दिया जाएगा। साथ ही किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और ओबीसी में क्रीमी लेयर की लिमिट 6 से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी। ताकि पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण का पूरा लाभ मिल सके।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग ने कहा कि चौटाला गांव नशे के रूप में कुख्यात होता जा रहा है। क्योंकि भाजपा और क्षेत्रीय दलों के दफ्तरों के बाहर ही नशा बिकता है और पीछे से वे समाजसेवा करने का ढोंग करते हैं। ताऊ देवीलाल के नाम से पहचान रखने वाले चौटाला गांव को इनेलो व जेजेपी ने नशा तस्करी में बदनाम करने कर डाया। उन्होंने कहा कि जेजेपी एक व्यापारिक पार्टी है। किसान आंदोलन में भी इन्होंने किसानों का साथ देने की बजाय तीन काले कानूनों का समर्थन किया। अब किसान इन्हें वोट की चोट से जवाब देंगे। इनेलो ने भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस को हरवाने के लिए समझौता व साजिशें रची हैं। सिरसा व डबवाली में इसका खुलासा खुद उनके नेताओं ने ही कर दिया है।
पूर्व सांसद गिल के बेटे गुरदीप सिंह गिल समेत कई आप व किसान नेता कांग्रेस में शामिल हुए

डबवाली में पूर्व सांसद सरदार आत्मा सिंह गिल के बेटे गुरदीप सिंह गिल ने हुड्डा के नेतृत्व में आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इनके अलावा आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम गोदारा, अरुण गोयल एमसी, विनय गोयल, जसबीर भाटी, माथा गांव से बलवंत गोदारा समेत किसान यूनियन के सैकड़ों सदस्य, आम आदमी पार्टी से अभिषेक गोदारा, राहुल गोदारा, राजेंद्र सहारण, तनुज, विनय गोयल, जगपाल सिंह रिंकू, जितेंद्र कुमार, सुखजीत सिंह, सुरेंद्र आदि ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पटका पहनाकर सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *