Arvind Sharma Cycle Panchkula: प्रधानमंत्री की अपील का असर, साइकिल से पंचकमल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Arvind Sharma Cycle Panchkula: प्रधानमंत्री की अपील का असर, साइकिल से पंचकमल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 14 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील का असर अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गुरूवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में आयोजित निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल पर पहुंचे।

पंचकमल में आयोजित इस कार्यक्रम में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन का सम्मान किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचना केवल एक व्यक्तिगत पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडियाज़ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को जमीन पर उतारने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा लगातार यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि सरकार और संगठन केवल नीतियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनहित के अभियानों को स्वयं अपनाकर उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह में साइकिल से पहुंचकर डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजन को सादगी, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। भाजपा इसे विकास के साथ जिम्मेदार जीवनशैली के मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित यह समारोह भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के उत्साह के बीच संगठनात्मक एकजुटता और ट्रिपल इंजन सरकार के संदेश को भी मजबूत करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ को फतेह करने के बाद सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ नगर पालिका सांपला के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण कोच भी साइकिल चलाते नजर आए।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img