जिला पंचकूला में लगभग 65 प्रतिशत मतदान, कालका विधानसभा में 71 और पंचकूला विधानसभा में 59 प्रतिशत वोटिंग

जिला पंचकूला में लगभग 65 प्रतिशत मतदान, कालका विधानसभा में 71 और पंचकूला विधानसभा में 59 प्रतिशत वोटिंग*
* पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन ने परिवार के साथ किया मतदान
* कालका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने परिवार के साथ किया मतदान
जिला की कालका और पंचकूला विधानसभा में हुआ शांतिपूर्वक मतदान

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला, 5 अक्तूबर – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए आज जिला में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचकूला जिला में 438245 मतदाताओं के लिए 455 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कालका और पंचकूला विधानसभा के 17 प्रत्याशियों के लिए दिनभर शांतिपूर्वक मतदान चला। आठ अक्तूबर को विधानसभा अनुसार मतगणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01-कालका विधानसभा में 202052 मतदाताओं के लिए 225 मतदान केन्द्र बनाए गए। इन मतदान केन्द्रों पर लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि 02-पंचकूला विधानसभा में 236193 मतदाताओं के लिए 230 मतदान केन्द्र बनाए गए। इन मतदान केन्द्रों पर लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2019 में पंचकूला जिला में 65.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दौरान 01-कालका विधानसभा में 72 प्रतिशत और 02-पंचकूला विधानसभा में 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उपायुक्त ने बताया कि दिनभर में सभी मतदान केन्द्रों की वीडियो सर्विलांस से निगरानी चली। बीच में कुछ मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा भी लिया गया। जिला में सभी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि अब पोलिंग पार्टियों अपने-अपने बूथों की ईवीएम और डाक्यूमेंट को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रोंग रूम में जमा करवा रहे है।

01-कालका विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में और 02-पंचकूला विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में स्ट्रोंग रूम स्थापित है। उन्होंने बताया कि दोनों स्ट्रोंग रूमों में ईवीएम जमा करवाने के लिए उचित स्टाफ और व्यवस्था के लिए अलग-अलग काउंटर जमा करवाए गए हैं, जो पोलिंग स्टाफ को ईवीएम और डाक्यूमेंट जमा करवाने में सुविधा के लिए तैयार किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। कालका विधानसभा का काउंटिंग सेंटर राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला और पंचकूला विधानसभा का काउंटिंग सेंटर राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्वक मतदान करने पर जिला के मतदाताओं का आभार व्यक्त जताया।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img