एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, ड्रग्स तस्कर के साथ नशे का सामान बरामद

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, ड्रग्स तस्कर के साथ नशे का सामान बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के टीम ने एक सक्रिय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 39 फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन एविल, 39 इंजेक्शन ब्यूप्रेनॉर्फिन और 35 डिस्पोजल सिरिंज बरामद की गई। शाहदरा जिला के डीपीसी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शालीमार गार्डन गाजियाबाद मुजम्मिल उर्फ ​​चुंडा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, आरोपी मुजम्मिल उर्फ ​​चुंडा ने खुलासा किया कि दिलशाद कॉलोनी दिल्ली निवासी जाफर नामक व्यक्ति ने उसे अपने घर के पास पार्टनरशिप में प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने को कहा। वह जाफर के साथ मिलकर शहीद नगर गाजियाबाद के अलग-अलग मेडिकल स्टोर से 80 रुपये प्रति इंजेक्शन की दर से बुप्रेनॉरफिन और फेनिरामाइन मैलेट के इंजेक्शन खरीदता था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img