Andhra Bus Accident: आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास बस हादसा, 3 की मौत, 20 घायल

Andhra Bus Accident: आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास बस हादसा, 3 की मौत, 20 घायल

Andhra Bus Accident:  आंध्र प्रदेश के एलुरु में भयानक बस हादसा हुआ, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। राहगीरों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया है। हादसा प्राइवेट ट्रैवल बस को पीछे से टक्कर मारे जाने से हुआ। टक्कर सीमेंट से भरी लॉरी ने मारी, जिससे बस का बैलेंस बिगड़ा और वह बीच सड़क पलट गई।

बस हैदारबाद से काकीनाडा जा रही थी कि हाईवे पर हादसा हो गया। बस पलटते ही सवारियां भी खिड़कियों से निकल कर इधर उधर गिर गईं। कुछ लोग बस में ही फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और राहगीरों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लॉरी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि एलुरु के अलावा चित्तूर जिले के मद्दिमडुगु घाट इलाके में भी एक हादसा हुआ है। एक लॉरी करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में भी 3 लोगों की मौत हो गई है। लॉरी बेंगलुरु से एलुरु जाते समय हादसे का शिकार हुआ। इसमें मछली का चारा लदा हुआ था, लेकिन सड़क पर मोड़ काटते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया और लॉरी का बैलेंस बिगड़ने से वह सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img