Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 92 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 92 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 92 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 4 दिसंबर:

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स योजना के तहत सरकारी संस्थानों के लिए वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान में से 92 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स योजना के तहत वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक की बकाया अदायगी के लिए वर्ष 2023-24 के दौरान 366 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब सरकारी संस्थानों को मौजूदा समय की बकाया राशि की अदायगी के लिए 92 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण और उनके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के वे छात्र, जो पंजाब के सरकारी संस्थानों में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने अन्य राज्यों के संस्थानों में दाखिला लिया हुआ है, उनकी पढ़ाई के खर्च के लिए बकाया राशि जारी की जाएगी। यह राशि उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में मददगार साबित होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राशि विभिन्न सरकारी संस्थानों को जारी करने और इसकी सही अदायगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रबंधन विभाग को दी गई है। यह विभाग इस राशि के सही उपयोग के लिए जिम्मेदार होगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि शिक्षा सामाजिक बदलाव के लिए सबसे शक्तिशाली साधन है। पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें