Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Amritsar Temple Blast: अमृतसर मंदिर ब्लास्ट का पाक ISI से संबंध होने का शक, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Amritsar Temple Blast: अमृतसर मंदिर ब्लास्ट का पाक ISI से संबंध होने का शक, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस विस्फोट में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को संदेह है कि इस धमाके का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों से हो सकता है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 2 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

बीते चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर कई धमाके किए गए थे। ऐसे में इस नए विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। मामले में तीन आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रेनेड सप्लाई करने में शामिल थे और नेपाल भागने की फिराक में थे। जांच के दौरान इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है। बीते 7 मार्च को दर्ज एक एफआईआर में इनके दो साथियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है, जिनके पास से हेरोइन बरामद हुई थी।

अब पकड़े गए तीन आरोपियों- कर्ण, मुकेश और साजन से गहन पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते दिखे, जिनमें से एक ने हवा में कोई वस्तु उछालकर फेंकी, जिससे धमाका हुआ। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें