Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Amity University Noida: नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, युवाओं को कहा- आप ही हैं देश का भविष्य

Amity University Noida: नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, युवाओं को कहा- आप ही हैं देश का भविष्य

नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बुधवार से तीन दिवसीय 26वां अंतरराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘इनबुश विश्व सम्मेलन 2026’ शुरू हो गया। सम्मेलन का मुख्य विषय रहा – भविष्य का निर्माण: सीमाओं को मजबूत करना, मकसद, लोगों और पार्टनरशिप के जरिए तरक्की को ताकत देना। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के मंत्री चिराग पासवान ने किया।

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने छात्रों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा, “विकसित भारत के निर्माण के समय न मैं रहूंगा और न ही हमारी पीढ़ी के लोग प्रमुख भूमिका में होंगे, बल्कि उस समय आप अग्रिम पंक्ति में होंगे। इसलिए आपकी पीढ़ी पर बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि हर पीढ़ी ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है और अब 21वीं सदी का पहला चौथाई भाग पूरा हो चुका है। विकसित भारत मिशन 2047 के तहत अब हर क्षेत्र और हर कार्य को सुनियोजित ढंग से लक्ष्यों में शामिल किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में नीति निर्माण और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जिम्मेदारी छात्रों के हाथ में होगी। इसलिए जब आप भविष्य में जिम्मेदारी संभालेंगे, तो आपके लक्ष्य भी बड़े होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई और शिक्षकों द्वारा दी जा रही सीख भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी है।

चिराग पासवान ने देश के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हर चुनौती के लिए तैयार है। सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन इन प्रयासों को वास्तविक सफलता दिलाने का काम युवाओं की शक्ति ही करेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें