Ambala Rains: अंबाला में भारी बारिश से डीसी ऑफिस-सचिवालय डूबा, अलर्ट जारी, स्कूल बंद

Ambala Rains: अंबाला में भारी बारिश से डीसी ऑफिस-सचिवालय डूबा, अलर्ट जारी, स्कूल बंद

हरियाणा के अंबाला जिले में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने टांगरी नदी में पानी आने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सबसे गंभीर स्थिति जिला सचिवालय और डीसी ऑफिस में देखने को मिली, जहां दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। ऑफिस परिसर में जलभराव के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इस स्थिति ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। मौके पर पहुंचे अंबाला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने प्रतिनिधि मंडल के साथ हालात का जायजा लिया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

अंबाला शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए परेशान हैं और कई वाहन पानी में फंसे हुए दिखाई दिए। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। वहीं राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img