Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस बर्बरता का आरोप, युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस बर्बरता का आरोप, युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं, जहां कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की कथित पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शव को उसी के खेत में पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

घटना छांयसा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है, जहां 22 वर्षीय नीतीश अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरटेक को लेकर उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। परिजनों का आरोप है कि थाना छांयसा में तैनात नीरज बस और उसके साथियों ने नीतीश को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव के लिए शव को खेत में पेड़ से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

नीतीश की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पत्नी ने भी पुलिस पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

इस मामले में डीएसपी नरेंद्र खटाना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें